फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में संघर्ष, दो महिलाओं सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पठेड़ गांव में गन्देवड रोड पर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय राणा तथा गांव ढुलानी निवासी मुस्तफा पुत्र लतीफ का रास्ते का विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। मुस्तफा ने खेतों में जाने के लिए स्कूल के सामने पड़े तालाब तथा स्कूल के बीच से रास्ता होना बताता है। जबकि संजय राणा स्कूल के पीछे से रास्ता होना बताता है। दो दिन पहले स्कूल के प्रबंधक संजय राणा ने पठेड पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। उस समय चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर आपस में मामला सुलझाने के निर्देश दिये थे।
रविवार दोपहर करीब एक बजे दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें संजय राणा, उसकी पत्नी शशि राणा तथा माता-पिता घायल हो गये। स्कूल में झगडे़ की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें