फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई थानों की फोर्स के साथ खींची गई विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कई थानों की फोर्स के साथ खींची गई विद्युत लाइन
विज्ञापन

देवबंद। बचीटी गांव में सांसद निधि से प्रस्तावित विद्युत लाइन को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खिंचवाया गया। इस मामले को लेकर दो समुदाय में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया।
एसडीएम रामविलास यादव और सीओ सिध्दार्थ सिंह के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ विद्युत लाइन खींचने शनिवार को बचीटी गांव में पहुंची। किसी प्रकार के विवाद और हंगामे की स्थिति को भांपते हुए प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया था। जिस क्षेत्र में विद्युत लाइन खींची जा रही थी, वहां छतों पर पीएसी तैनात रही। महिलाओं के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने महिला पुलिसकर्मी भी साथ में रखी। पुलिस ने किसी भी ग्रामीण को मौके पर इकट्ठा नहीं होने दिया। करीब दो घंटे तक लाइन खींचने का कार्य चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दो वर्ष पूर्व भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने अपनी निधि से गांव में विद्युत लाइन को मंजूरी दिलाई थी जबकि दूसरा पक्ष अपने विद्युत लाइन खींचने का विरोध कर रहा था। जब भी विद्युत निगम की टीम लाइन खींचने गांव में जाती थी तो तो टीम का विरोध कर लौटा दिया जाता था। पिछले वर्ष ग्रामीणों ने पुलिस और विभाग की टीम पर पथराव भी कर दिया था। एसडीएम ने बताया कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विद्युत लाइन खींचने का कार्य मुकम्मल कर लिया गया है। बता दें कि यहां विद्युत लाइन खींचने पहुंचे विद्युत निगम की टीम के साथ देवबंद कोतवाली, थाना नागल, बडग़ांव, नानौता आदि थानों का पुलिस बल तैनात रहा। महिलाओं द्वारा विरोध करने से सचेत प्रशासन ने महिला पुलिसकर्मी को भी मौके पर तैनात किए रखा। भारी पुलिस को देख ग्रामीण विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें