सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी ने कांवड़ यात्रा के दौरान चाकचौबंद व्यवस्था किए जाने की मांग की। जिलाधिकारी को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। संजय वर्मा ने कहा कि 28 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर पथ-प्रकाश, साफ-सफाई, सड़कों को गड्ढा मुक्त, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, चिकित्सा शिविर, शराब और मांस की दुकानों को बंद कराए जाने की मांग की। इसमें अभिनव, रितिक सैनी, अमरेश धीमान, उज्जवल पंडित, वैभव पंडित, राकेश कोरी, टिंकू सोनकर, हिमांशु शर्मा, जीतू, रोहित कश्यप, अभिषेक, संदीप, आलोक जैन, वरूण मित्तल, मनोज गोयल, आशीष त्यागी मौजूद रहे।