फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने उंगलियों पर महसूस की दिल की धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दक्षिण अमेरिका के देश सूरीनाम में हुए योग कार्यक्रम में पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने योग कराया। उनकी योग क्लास में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सूरीनाम के राष्ट्रपति डेजी बाउतरसे समेत उप राष्ट्रपति और सूरीनाम के अनेक मंत्रियों ने हिस्सा लिया। पद्मश्री भारत भूषण ने पत्रकार वार्ता कर सूरीनाम में हुए योग कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

पद्मश्री भारत भूषण ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से सूरीनाम में योग दिवस पर योग कराने के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दोनों राष्ट्रपतियों ने प्रोटोकॉल को तोड़कर सामने पहली पंक्ति में बैठकर योग किया। उन्होंने बताया कि योग के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक घटना रही, जब दो राष्ट्रपति ने आमजन के साथ बैठकर एक साथ योग किया हो। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वहां पर अपने संबोधन में सूरीनाम को योग के लिए अनुकूल जलवायु वाला देश बताया। पद्मश्री भारत भूषण ने अनेक योग क्रियाएं कराईं। सबसे खास योग क्रिया वह रही, जिसमें उन्होंने दोनों राष्ट्रपति समेत योग कर रहे प्रत्येक व्यक्ति को दिल की धड़कन को उनकी उंगलियों पर महसूस कराया। योग के बाद पद्मश्री भारत भूषण ने दोनों राष्ट्रपतियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। योग गुरु भारत भूषण की इस उपलब्धि से सहारनपुर के योग प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें