फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्ररक्षकों ने हिंदू समाज की रक्षा का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्ररक्षकों ने हिंदू समाज की रक्षा का लिया संकल्प
विज्ञापन


देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में शनिवार को हिंदू जागरण मंच द्वारा हिंदू साम्राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें राष्ट्ररक्षकों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाने और हिंदू समाज की रक्षा करने संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिंजामं के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने हिंदू परिवारों से आह्वान किया कि वह अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाकर भगवा की रक्षा का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने हैदराबाद गोलकुंडा किले पर परचम लहराकर हिंदू साम्राज्य की स्थापना करके हिंदू राज्य आज के दिन घोषित किया था। इसलिए हिंदू समाज के लोगों को अपने सम्मान की रक्षा और गौरवशाली इतिहास की पुर्नस्थापना के लिए तैयार रहना होगा। विनय कुमार, डा. श्याम सिंह पंवार, विरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष शुभलेश शर्मा, नगरध्यक्ष वर्षा शर्मा, गौरव शर्मा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा और संचालन अमित धीमान ने किया। इस मौके पर चौ. शेषपाल सिंह, दिनेश आर्य, संदीप सैनी, डिंपल सैनी, करण, सूरज, अमरीश त्यागी, मीरा चौरसिया, पूजा सिंह, वीर सिंह राणा, संजीव राणा, जयपाल, आशु शर्मा, दीपांशु राणा, अनुज चौहान, शुभम, मुकेश आदि राष्ट्ररक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें