फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जुलाई को आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल के साथ मिलकर आठ जुलाई को स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर रहे हैं। स्वास्थ्य मेले का आयोजन महाराज सिंह कॉलेज परिसर में होगा। मेले में अपने स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कराने से पहले लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके लिए शहर में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापार भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले का आयोजन जनपद में पहली बार किया जा रहा है, जिसमें अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवा देंगे। जिनमें डॉ. अमित भसीन, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. आशीष वशिष्ठ, डॉ. शारिक हुद्घा, डॉ. मुनिंद्रा कुमार, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. शिवा कल्याण बिस्वाल आदि शामिल हैं। अस्पताल के डिप्टी मैनेजर नदीम अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में उन्हीं लोगों की जांच की जाएगी, जिनका रजिस्ट्रेशन पहले से होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए शहर में अनेक जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जहां लोग निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के साथ नंबर मिलेगा, जिसके आधार पर जांच की जाएगी। महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाने की अपील की। पत्रकार वार्ता में अशोक छाबड़ा, राजेंद्र गुप्ता, एसके दुआ, केएल ठक्कर, राजकुमार विज, नीरज जैन, राजीव मदान, जवाहर गोयल, गुलशन अनेजा, डीके गुप्ता, मुकेश दत्ता, मुरली खन्ना भी मौजूद रहे।
पुत्र ने पिता के नेत्र किए दान
सहारनपुर। मोहल्ला झाबरी अंबेहटा पीर निवासी जगमोहन शर्मा का 16 जुलाई को निधन हो गया था। उनके पुत्र रंजन शर्मा ने रोशनी आई बैंक को फोन कर पिता के नेत्रदान करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद रोशनी आई बैंक के डॉ. अशोक जैन ने मौके पर पहुंचकर जगमोहन की आंखों को कोर्निया निकालकर हिमालयन इंस्टीट्यूट जौलीग्रांट देहरादून भेजा था। जहां 18 जुलाई को दो दृष्टिहीन लोगों को जगमोहन की आंखों का कोर्निया सफल ऑपरेशन के तहत लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें