फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। सैनी सम्राट क्षत्रिय एकता महासभा की ओर से रामबाग रोड स्थित आर्य भवन पर महाराजा भगीरथ की जयंती मनाई गई। महाराजा भगीरथ के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वीर सिंह भावुक ने कहा कि अनेक वर्षों तक कठिन तपस्या करके महाराज भगीरथ गंगा मां को धरती पर लाए थे। इसके बाद जल तृप्ति से प्राणी मात्र का कल्याण हुआ था। कहा कि उनका यह सर्वकल्याणकारी कार्य इतिहास के पन्नों पर सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। कहा कि महाराजा भगीरथ सैनी जाति में पैदा जरूर हुए, लेकिन वह समस्त मनुष्य जाति के महापुरुष है। उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य उनके चरित्र और आदर्शों को समस्त मनुष्यों की जानकारी में लाना है। कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज एवं देश को दिशा मिलेगी। अन्य वक्ताओं ने सैनी समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों और हकों को प्राप्त करने का आह्वान किया। अध्यक्षता जयचंद सैनी और संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया। प्रदेश महामंत्री एसपी सैनी, जिलाध्यक्ष सुखपाल सैनी, नगर अध्यक्ष योगेश सैनी, प्रीतम सैनी, धूमसिंह सैनी, सुमेरचंद, साधूराम, मांगेराम, रवि सैनी, बाबूराम, सुदेश प्रभा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें