फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा आवारा पशु पकड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने शहर की सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए बुधवार से अभियान की शुरूआत की, मगर पहले ही दिन नगर निगम की टीम को पशु स्वामियों का विरोध झेलना पड़ा। नगर निगम अफसरों का कहना है कि अभियान सख्ती के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम बुधवार की सुबह करीब दस बजे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नवाब गंज चौक स्थित कंपनी बाग के गेट पर पहुंची थी। यहां आठ से दस गाय कचरे के ढेर पर जमा थी। नगर निगम की टीम ने जैसे ही गायों को पकड़कर ट्रक में चढ़ाना शुरू किया तो मौके पर गायों के मालिक पहुंच गए। नगर निगम की टीम तीन गायों को ही चढ़ा पाई थी। शेष गायों को पकड़ा जा रहा था, मगर गाय के स्वामियों ने उन्हें छुड़ा लिया। लोगों के विरोध की वजह से नगर निगम की टीम काफी देर तक बेबस होकर खड़ी रही। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एके त्रिपाठी का कहना है कि सड़कों से सभी प्रकार के आवारा पशुओं को हटाया जाना है। पशु पालकों को चाहिए कि वह पशुओं को सड़कों पर खुला छोड़ने की बजाय अपने घरों में रखे, क्योंकि पशुओं के सड़कों पर रहने से हादसे होने का खतरा रहता है। कहा कि अभियान को सख्ती के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें