फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान हनुमान को चोला अर्पित कर मनाया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान हनुमान को चोला अर्पित कर मनाया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी का छठा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान हनुमान को चोला अर्पित कर सुंदर कांड का पाठ किया गया।
मटिया महल स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सोसायटी के संस्थापक डा. आदित्य राठी ने भगवान हनुमान के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संदीप शर्मा ने भजनों पर कार्यक्रम में शामिल लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डा. आदित्य राठी ने कहा कि संस्था हमेशा सामाजिक कार्यों द्वारा समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही है। मानव सेवा ही संस्था का मूल उद्देश्य है। पंडित भारत भूषण, वासुदेव निर्मोही, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, विनय जिंदल, मान सिंह जैन, किशोर शर्मा, कार्तिक चौहान, अभिषेक अरोड़ा, नितिन सिंघल, दीपक शर्मा, शिशिर मेहता, जयवीर राणा, अमित धींगड़ा, गौतम कालियान, रंजन गुप्ता, सचिन अग्रवाल, अमित गोयल, डा. सीएम तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें