रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर कृषि इंटर कालेज में योग दिवस के मौके पर मोक्षयातन योग संस्थान के योग शिक्षकों द्वारा छात्रों एवं स्टाफ के द्वारा योग प्रशिक्षण दिया गया। उधर, जैन इंटर कालेज में भी योगाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को योग क्रियाएं कराई गई।
गोचर कृषि इंटर कॉलेज में योगाचार्य पुरु वर्मा, आचार्य सीमा गुप्ता द्वारा छात्रों एवं स्टाफ को योग प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर उन्होंने योग से शरीर में होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग से शरीर को निरोग व स्वस्थ रखा जा सकता है। उधर जैन इंटर कालेज में भी छात्रों को योगाचार्य द्वारा योग क्रियाएं कराई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल, अंकुश जैन, वीरेंद्र यादव, संजय कुमार, पुनीत कुमार, मधुरेश, राकेश कुमार के अलावा गोचर कृषि इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चौहान, हितेंद्र कुमार, रामपाल सिंह, दिनेश सैनी, विनोद कुमार, विनोद कुमार, विकास कुमार आदि का सहयोग रहा है।