फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार पर भड़के देवबंदी उलमा, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार के मुसलमानों पर दिए गए बयान से देवबंदी उलमा आगबबूला हो गए हैं। उलमा का कहना है इंद्रेश कुमार विवादित बयान देकर मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि इंद्रेश कुमार और उन जैसी बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन

शुक्रवार को दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि कर्नाटक चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण और वर्ष 2019 के लोकसभा में हिंदू मुस्लिम में नफरत घोलकर सियासी लाभ उठाने के लिए इंद्रेश कुमार इस तरह के बयान दे रहे हैं। जो सोची समझी साजिश का हिस्सा है। इससे पूर्व भी इंद्रेश कुमार और उन जैसे कई नेता देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले बयान दे चुके हैं। लेकिन अफसोस की बात यह है कि आज तक सरकार ने न तो इन बयानों को संज्ञान लिया और न ही आज तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई हुई। जिससे साफ है कि नेता जो कुछ कह रहे हैं उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आरएसएस नेता के बयान को हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत की खाई पैदा करने बताते हुए इंद्रेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ताकि देश का आपसी सौहार्द बना रहे। दरअसल बृहस्पतिवार को बलिया जिले में सभा में बोलते हुए आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि केवल भारत में रहने वाले मुसलमान ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश सहित अन्य सभी पड़ोसी देशों में रहने वाले मुसलमान रामलाल और श्यामलाल की संतान हैं। जिन्हें आप मुसलमान समझ रहे हैं वो मुसलमान नहीं बल्कि सभी हिंदू हैं। इसके साथ ही इंद्रेश कुमार ने दावा किया कि बाबरी मस्जिद को देश के किसी भी हिस्से में बनने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें