फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी के भजनों पर रातभर झूमते रहे श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बालाजी के भजनों पर रातभर झूमते रहे श्रद्घालु
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। श्री संकटमोचन बालाजी सेवा समिति की ओर से आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक बालाजी का गुणगान करते रहे और झूमते रहे।
बस स्टैंड स्थित बाला सुंदरी मंदिर प्रांगण में हुए श्री बालाजी भजन संध्या का शुभारंभ पंडित सतीश शर्मा द्वारा सर्व देवताओं के पूजन से हुआ। बालाजी की जोत दिशा सामाजिक संगठन के संयोजक केएन तिवारी, समाजसेवी राजीव कुमार सिंघल, बालकृष्ण शर्मा, प्रदीप रोहिला, अमित उपाध्याय, प्रवीन गोयल तथा संजय रोहिला ने संयुक्त रूप से प्रज्जवलित की।
मां सरस्वती एवं गुरु वंदना के बाद श्री हनुमान चालीसा के पाठ से भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। भजन गायक आचार्य निखिल जी महाराज तथा मास्टर राघव, आनंद सागर ने भगवान श्रीराम तथा श्री बालाजी के भजन सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘हमारे रामजी से राम-राम कहियो जी हनुमान जी’, ‘बालाजी तेरा मेरा रिश्ता पुराना है, श्रीराम जानकी रहते है मेरे सीने में’, ’काम होगा वहीं जिसे चाहेंगे राम’ को श्रोताओं ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या में भगवान कृष्ण तथा हनुमान जी की झांकी को सराहा गया। प्रसाद वितरण के बाद भजन संध्या का समापन हुआ। आयोजन समिति के संयोजक अमित उपाध्याय, आशू सैनी, अनुपम जैन, प्रवीन प्रजापति, जसवीर गुर्जर, रमेश कश्यप, अमितनाथ, अश्वनी धीमान, संदीप सिंघल, दीपक अग्रवाल, नितिन रोहिला, आशू रोहिला, रिंकू गिल, विनय गुप्ता का सहयोग रहा। इस दौरान प्रकाशचंद सैनी, बसंत गुप्ता, मनोज सैनी, रामपाल भगत, संजय सिंघल, राजपाल सैनी, दिनेश शर्मा, पवन सैनी, अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें