फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान न करने पर 139 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट बस स्टैंड के पास विद्युत मैत्री समाधान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 257 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन जारी किए गए। साथ ही 139 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा बेहट बस स्टैंड के पास आयोजित विद्युत मैत्री समाधान मेला में 18 टीमों ने 388 उपभोक्ताओं के यहां जाकर उनके कनेक्शन चेक किए और बकाया बिलों का भुगतान प्राप्त किया। टीम ने 28.15 लाख रुपये की बकाया धनराशि वसूल की। मेले में 257 नए उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किए गए। 15 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया। टीम ने 139 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जबकि 65 उपभोक्ताओं के खराब मीटरों को बदला गया।
विज्ञापन

शिविर में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा, सुशील गर्ग, उपखंड अधिकारी पंकज कुमार राठौर, मधुर कुमार वर्मा, उमेश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें