फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में आग से दो पशु मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर में आग से दो पशु मरे
विज्ञापन

रामुपर मनिहारान। छप्पर पर आग लगने से दो पशु मर गए जबकि एक पशु गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
गांव घाटहेडा में देवी सिंह के घेर में छप्पर के नीचे उसके पशु बंधे थे। बृहस्पतिवार रात छप्पर में आग लगने से उसके नीचे बंधे घोडे़ और कटिया की जलकर मौत हो गई जबकि गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने उस पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर छप्पर पड़ा था, वहीं पास में एक कुरडी में आग लगी थी। उसी आग से छप्पर ने आग पकड़ ली। ग्राम प्रधान श्याम सिंह उर्फ पप्पु सहित मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। तहसील से पहुंची टीम ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें