फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने भजनों से किया बाबा का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलाकारों ने भजनों से किया बाबा का गुणगान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नई दिल्ली के इस्कान मंदिर में आयोजित र्साइं टैलेंट हट कार्यक्रम का शुभारंभ देवबंद नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल और सक्सेना बंधु (भजन गायक) ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को देवबंद लौटे व्यापारी नेता अजय सिंघल ने बताया कि साईं बाबा को समाधि लिये 100 वर्ष पूर्ण होने पर साई टैलेंट हंट का आयोजन साईं श्रद्धा सबुरी की संपादक रूबी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एक हादसे में अपने दोनों हाथ गंवा चुके गुजरात के श्रवल खत्री ने बाबा की सुंदर कलाकृति बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, नन्हे कलाकार प्रतीक और दृष्टिहीन राजन ने बाबा के सुंदर भजन प्रस्तुत कर सभी को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नागपुर की 24 वर्षीय ज्योति रही। इसकी लंबाई मात्र 63 सेमी है। कार्यक्रम में रूबी शर्मा ने अजय सिंघल को पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें