सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा के भव्य निर्माण में आ रही रुकवाटों को दूर करने के लिए श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने दावा किया है कि सीएम ने सभी बाधाओं को दूर गुरुद्वारे के भव्य निर्माण का आश्वासन दिया है।
गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारे में पत्रकार वार्ता के दौरान शिरोमणी अकाली दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा ने बताया कि 27 मार्च को श्री गुरु सिंह सभा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, सरदार सतविंद्र सिंह माकन, प्रभोज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने गुरुद्वारा के भव्य निर्माण में आ रही दिक्कतों से सीएम को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रमुख सचिव को गुरुद्वारा निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश भर के सिक्ख समाज की परेशानियों से भी सीएम को अवगत कराया गया। सरदार हरिंद्र सिंह चड्ढा, तजिंद्र सिंह डंग, रघबीर सिंह, तरूणदीप सिंह, अमनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलबीर सिंह भाटिया मौजूद रहे।