फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की बैठक में पदाधि कारियों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा की बैठक में बिहारीगढ़
विज्ञापन

सेक्टर पदाधिकारियों की घोषणा

बिहारीगढ़। विधानसभा क्षेत्र बेहट के बसपा संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल कोर्डिनेटर लोधी कुमार ने बिहारीगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक कर सेक्टर पदाधिकारियों का नए सिरे से चयन कर पद आवंटित किए।
विज्ञापन

कस्बा बिहारीगढ़ के पंचायत भवन पर हुए बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल कोर्डिनेटर लोधी कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए अति महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा। महावीर सिंह टांडा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रचार करके आम जनता को पहुंचाए जा रहे नुकसान की जानकारी बसपा कार्यकर्ताओं को अपने क्षे़त्र के मतदाताओं तक पहुंचानी होगी। लोधी कुमार ने बिहारीगढ़ सेक्टर अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह, महामंत्री मोहम्मद युसुफ और कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद कश्यप को मनोनीत किया। वेदपाल गौतम, प्रधान पवन कांबोज, प्रवीन कुमार, रविंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेश चंद्रा, रामप्रमेश, राव नवेज अली, प्रधान कर्म सिंह, धूप सिंह और प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें