गंगोह (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक वर्ष प्रतिपदा महोत्सव और हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर में पथ संचलन भी निकलेगा। बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवक सहभागिता करेंगे।
आरएसएस के नगर कार्यवाह दीपांशु माहेश्वरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रमी संवत 2075 तदनुसार 18 मार्च रविवार को निकलने वाला पथ संचलन श्री रामबाग सरस्वती शिशु मंदिर से प्रात: 9 बजे से शुरू होगा। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापिस श्री रामबाग मंदिर परिसर में संपन्न होगा। इसके उपरांत वहां आयोजित सहभोज में जिला प्रचारक भूपेंद्र, विहिप जिलाध्यक्ष चौधरी मांगे राम, सेवा प्रमुख तरसपाल, संघ खंड कार्यवाह रोबिन, विहिप प्रांतसह सत्संग प्रमुख संदीप तायल सहित विभिन्न शाखाओं के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।