दो पक्षों में चले लाठी डंडे, पांच घायल
गंगोह (सहारनपुर)। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले गए। इसमें एक राहगीर महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रविवार सुबह मेटाडोर स्टैंड के पास किसी बात पर दो पक्षों में यह विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के आरिफ, शारिक, राशिद सहित अन्य घायल हो गए। मारपीट के दौरान सड़क से गुजर रही एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने एक पक्ष के तीन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से एक घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देते हुए चार लोगों पर दुकान में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। उधर, गांव शकरपुर में पिता और पुत्र में झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर ईश्वर और उसके पुत्र पंकज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शांति भंग में दोनों का चालान कर दिया है।