फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडी सीवर लाइन डलवाए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आवास विकास वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कालोनी में दशकों पूर्व डाली गई छोटी सीवर लाइन के स्थान पर बड़ी सीवर लाइन डाले जाने की मांग की है। साथ ही आवास विकास की सड़कों से गुजरने वाले भारी वाहनों एवं ट्रैक्टर ट्रालियों को बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

आवास विकास वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव सूरजमल ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर मांग की है कि कॉलोनी में दशकों पूर्व छोटी सीवर लाइन डाली गई थी, लेकिन अब आबादी बढ़ गई है और सीवर लाइन छोटी पड़ गई है। सीवर लाइन चोक हो जाने से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंडलायुक्त से बड़ी सीवर लाइन डलवाए जाने की मांग की है।
इसके अलावा आवास विकास कालोनी की सड़कों से होकर भारी वाहन एवं ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहे हैं। जिससे पूरी रात कॉलोनी में धमाचौकड़ी मची रहती है। बीमार, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क भी टूट चुकी है और प्रदूषण काफी अधिक हो गया है और लगातार दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। दुर्घटना के डर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने इस मामले में मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर भारी एवं ओवरलोड वाहनों का कॉलोनी से आवागमन बंद कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें