फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं में आरती पुंडीर व छात्रों में प्रशांत पुंडीर चैंपियन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में रश्मि प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय और नाजिश तृतीय, जबकि छात्रों में शेखर कुमार प्रथम, सोहन सिंह द्वितीय व अनुज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की लंबी कूद में आरती पुंडीर प्रथम, नेहा द्वितीय व मोनिका तृतीय रही। छात्रों में राहुल कुमार प्रथम, हुसैन अली द्वितीय एवं जौनी कुमार तृतीय रहे। छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में आरती पुंडीर प्रथम, पिंकी द्वितीय एवं नाजिश तृतीय, जबकि छात्रों में प्रशांत पुंडीर प्रथम, हुसैन अली द्वितीय तथा राहुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं की ऊंची कूद में आरती पुंडीर प्रथम, सरिता द्वितीय एवं नेहा तृतीय, जबकि छात्रों में जौनी कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय और सुमित कुमार तृतीय रहे। महिला वर्ग में आरती पुंडीर तथा पुरुष वर्ग में प्रशांत पुंडीर चैंपियन रहे।
प्राचार्य डा. राजीव पांडेय ने सभी सफल प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा प्रभारी डा. गौरव बालियान ने छात्र-छात्राओं से लगातार खेलों का अभ्यास करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर डा. मौ. आरिफ, राकेश कुमार, इफ्तेखार अहमद कादरी, कुसुमलता, टीना, प्रो. समता तोमर, शशि सोलंकी, विकास कुशवाह, लोकेश शर्मा, विकास चंद शर्मा, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें