फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधारोपण नहीं किया होंगे पटटे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में हरियाली को बढ़ाने के लिए दिए गए भूमि के पट्टों की प्रशासन द्वारा जांच कराई गई है। इसमें बड़ी संख्या में पट्टा धारकों ने पौधरोपण नहीं किया है। करीब दस वर्ष पहले दिए गए इन पट्टों पर जिन किसानों ने पौधरोपण नहीं कराया, उनके पट्टों को निरस्त करने की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में पौधरोपण के लिए पट्टों का आवंटन किया गया था। उन्होंने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि देवबंद तहसील में 193 हेक्टेयर, सदर में 15 हेक्टेयर, बेहट में 252 हेक्टेयर, रामपुर मनिहारान में लगभग 29 हेक्टेयर और नकुड तहसील में 82.649 हेक्टेयर भूमि के पट्टे किए गए थे। एडीएम एफ ने बताया कि इस बाबत तहसीलों से रिपोर्ट मंगाई गई। रिपोर्ट के अनुसार तहसील सदर में 13 हेक्टेयर पट्टे की भूमि में पौधरोपण नहीं किया गया है। जिसके चलते तहसील ने 7.523 हेक्टेयर भूमि को पट्टेदारों से कब्जा मुक्त करा लिया है। बेहट तहसील में 82 हेक्टेयर भूमि में पौधरोपण नहीं हुआ है। देवबंद में 20 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर पौधरोपण नहीं कराया गया है। रामपुर मनिहरान में 9.4 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण नहीं हुआ है। नकुड़ में करीब 26 हेक्टेयर पट्टे की जमीन पर पौधरोपण नहीं कराया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को यह पट्टे पौधरोपण के लिए दिए गए थे। लेकिन जिन लोगों ने पौधरोपण नहीं किया है उनके पट्टों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें