फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार गिरने से 12 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। क्षेत्र के ग्राम मोरा निवासी राजपाल सिंह पुत्र डिप्टी सिंह के ग्राम ठसका के जंगल में खेत है। इसमें राजपाल सिंह की गन्ने की फसल है। उक्त खेत के ऊपर से बिजली विभाग की हाईटेंशन लाइन की तार गुजर रही है। आरोप है कि बीती रात करीब 9 बजे अचानक हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गन्नें की फसल पर जा गिरी जिससे गन्ने में आग लग गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब 12 बीघे गन्ना जल गया। गन्ना किसान राजपाल सिंह ने बताया कि खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन की तार जर्जर अवस्था में है। इसके संबंध में बिजली विभाग को अनेक बार अवगत करार गया लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। हाईटेंशन तार की जर्जर अवस्था पर रोष व्याप्त करते हुए किसानों ने प्रदर्शन करते हुए पीडित किसान को मुआवजा दिए जाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें