छात्राओं ने सीखी सिलाई, कढ़ाई
गंगोह (सहारनपुर)। गांव खालिदपुर स्थित एआर सनराइज पब्लिक इंटर कॉलेज में मंगलवार को श्रीराम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ट्रेनर सोनम द्वारा छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई, बुनाई, कढ़ाई आदि घरेलू कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्या सोनिया कादियान ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।