फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की जिम्मेदारी निर्धारित करे विभाग: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए शिक्षकों की जिम्मेदारी निर्धारित करें। विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में आधुनिकता को ध्यान में रखकर अंग्रेजी व कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

बुधवार को मंडलायुक्त ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हीपुर में छात्रों को कंप्यूटर, इंटरनेट तथा अन्य विषयों की जानकारी देने के बाद अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को कंप्यूटर व इंटरनेट के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के बच्चों ने बड़ी रुचि से जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को विज्ञान विषय पढ़ाया। विद्यालयों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलें और उनके स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें