फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और बेटियों की शिक्षा के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता और बेटियों की शिक्षा के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। राजेश पायलट गोचर कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं ने स्वच्छता अभियान और बेटियों की शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। शनिवार को गांव नयागांव में स्थित कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरदार जगजीत सिंह और प्रबंध समिति के अध्यक्ष बारूसिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाए जाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षित बेटी अपना ही नहीं अपने बच्चों का भी जीवन संवार देती है। इस मौके पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में चौ.नेत्रपाल सिंह छाप्पुर, चौ. लोकेश जुड्डी, चौ. संदीप गुर्जर जुड्डी, संजय नामदेव, प्रबंधक प्रदीप कुमार, प्रधान राजकुमार, संजीव कुमार, रोहताश कुमार रतन सिंह, श्रीपाल, प्रधानाचर्या नीरज चौधरी व समस्त स्टाप उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें