फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से की राशन डीलर की शिकायत
विज्ञापन

छुटमलपुर। गांव रसूलपुर कलां के मजरे मीरपुर निवासी नितिन ने एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया कि उसकी शिकायत पर गांव के राशन डीलर द्वारा की गई कालाबाजारी की जांच हुई थी। लेकिन इस जांच को पूर्ति विभाग के अधिकारी सांठगांठ करके दबा कर बैठ गए हैं। शिकायतकर्ता ने एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पूर्ति निरीक्षक बेहट का कहना है कि विक्रेता के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। इसकी जांच के बाद राशन डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। राशन डीलर द्वारा अपना स्पष्टीकरण कार्यालय को दे दिया गया है। स्पष्टीकरण का परीक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें