गंगोह (सहारनपुर)। क्षेत्र में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। शब्द-कीर्तन आयोजित हुए। शाम तक लंगर चला, गुरुद्वारों पर रोशनी भी की गई। गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक सप्ताह पूर्व से गुरुद्वारे में सुखमणि साहब के पाठ चल रहे थे। पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन हुआ। अरदास भी की गई। कार्यक्रम में सिक्खों के अलावा अन्य वर्गों के लोगों ने भी भाग लिया। इसके बाद आहूत लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। अरविंद पाल सिंह कपूर, तलविंद्र कौर, गुरुदीप कौर, अमरदीप सिंह लाड्डी, हरप्रीत कौर, नवीन पांचाल, राजेश कुमार, लक्की, कबीर अरोड़ा, शिवम, अरविंद, सिम्मी टेबक, बिंदू आदि रहे। इसके अलावा गांव दैदनोर स्थित गुरुद्वारे के अलावा गुरु नानकपुरा, बोड़पुर में भी गुरुग्रंथ साहिब का पाठ हुआ। लंगर में भी भारी भीड़ रही।