फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ को सुरेश राणा करेंगे दया शुगर मिल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ को सुरेश राणा करेंगे दया शुगर मिल का शुभारंभ
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। भाजपा सहारनपुर देहात मंडल अध्यक्षों की बैठक में आठ वर्षों से बंद पड़ी दया शुगर के आठ जनवरी को चलने पर हर्ष जताया गया। भगवानपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में सहारनपुर देहात के मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के चलते सहारनपुर क्षेत्र की बंद पड़ी चीनी मिलों को जल्द ही चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चीनी मिल का आठ जनवरी को शुभारंभ प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सांसद और भाजपा के विधायकों के अथक प्रयासों से यह संभव हो पाया है। मिल के चलने से जहां क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। वहीं बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बैठक में सहारनपुर देहात मंडल अध्यक्ष मुनीश धीमान, मानकमऊ से अनिल चौधरी, टपरी से गीताराम, कोटा से यशपाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी, सोनेंद्र राणा, रविंद्र राणा, उमेश शर्मा, सोहन वीर, यशपाल, विनोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें