जाधव मामला : पाकिस्तान का पुतला फूंककर रोष जताया
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच द्वारा अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने जाधव मामले में पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया।
दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में आयोजित अभ्यास वर्ग का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। अध्यक्षता श्रीराम सेना के प्रमुख विभोर राणा और संचालन वंदेमातरम मिशन एक के संस्थापक विजयकांत चौहान एवं महामंत्री अमित धीमान ने संयुक्त रूप से की।
प्रदेश महामंत्री जितेंद्र बैंस ने अभ्यास वर्ग को आवश्यक बताते हुए राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ राष्ट्ररक्षक वीरों की टोलियां गठित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्ररक्षक क्षेत्र के प्रत्येक थाना स्तर पर लव जेहाद, गोहत्या, धर्मांतरण, आतंकवाद, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे। कहीं भी हिंदू विरोधी गतिविधि होती है तो उसका विरोध किया जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जिले में किसी सूरत में गोहत्या नहीं होने दी जाएगी। कोई प्रशासनिक अधिकारी हिंदू समाज का उत्पीड़न करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसके पश्चात पाकिस्तान पर जाधव मामले में नापाक हरकत करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह, श्याम सिंह, विवेक, प्रताप सिंह, दीपक शर्मा, संदीप, साहिल मेहरा, संदीप सैनी, संदीप त्यागी, सोनिया त्यागी, मनीराज त्यागी,
अओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।