फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक अफजाल के परिजनों को दिया पांच लाख का मुआवजा वापस ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू स्वाभिमान संगठन ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में देवबंद में चार वर्ष पूर्व हुए बलवे में लूटी गई पुलिस की एके-47 राइफल बरामद कराने और मृतक फल विक्रेता अफजाल के परिजनों को पूर्व की सरकार द्वारा दिया गया पांच लाख रुपये का मुआवजा ब्याज सहित वसूले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अभिषेक त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रामविलास यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि 23 अप्रैल 2013 में धार्मिक मेले के उद्घाटन समारोह के बाद फल विक्रेता अफजाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि, लोगों ने पुलिस के डंडे से अफजाल की मौत होने का आरोप लगा जमकर बवाल किया था। उपद्रवियों ने पुलिस के अधिकारियों से मारपीट की, सरकारी गाड़ियों, डाक बंगले को जलाया और तत्कालीन एसपी-देहात के गनर संदीप राघव से एके-47 राइफल तक लूट ली थी। तब सरकार ने मामला शांत करने के लिए मृतक अफजाल के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया था। त्यागी ने कहा कि सरकार ने अब मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी है। इसलिए अफजाल के परिजनों को दी गई पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद को वापस लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मनीष त्यागी, पवन सैनी, गौरव राणा, राहुल वाल्मीकि, राजीव धीमान, सचिन, राकेश, अशोक, रणजीत वाल्मीकि, अंकुर, विशाल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें