नागल (सहारनपुर)। रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के इंजन की पावर फेल हो गई। बाद में दूसरी पावर मंगाकर रेल ट्रैक को खाली कराया गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई गाड़ी प्रभावित नहीं हुई। नागल स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार ने बताया कि शाम साढे़ तीन बजे मेरठ की ओर से आ रही एक मालगाड़ी के इंजन नंबर डब्लूडी जी 4 12982 का मीरपुर रेलवे फाटक के पास गवर्नर पाइप निकलने से पावर फेल हो गई जिस पर 4:48 मिनट पर दूसरी पावर मंगाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया।