रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार गंभीर
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार शाम नागल-टपरी मार्ग पर एक रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शाम चार बजे करीब केवलराम (60) पुत्र केशोराम अपनी मोपेड से गांव लाखनौर से अपने गांव संतागढ थाना देहात कोतवाली के लिए लौट रहा था कि सामने से आ रही मुजफ्फरनगर रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए घायल को सहारनपुर अस्पताल भर्ती कराया।