फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो महिलाओं समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दो महिलाओं समेत चार घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। गुनारसा गांव के समीप मंगलवार की रात्रि डग्गामार वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बाबूपुर नगली निवासी महीपाल मंगलवार की रात्रि डग्गावार वाहन द्वारा अपने परिवार के साथ अंबेहटा शेखां स्थित रिश्तेदारी से लौट रहा था। जब डग्गामार वाहन गुनारसा गांव के समीप पहुंचा तो उसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महीपाल, अर्जुन, सोनम और सत्तो देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सड़क पर घायलावस्था में पड़े चारों लोगों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर मिली है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें