फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन प्रशासन पर वालिया के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन प्रशासन पर वालिया के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भीम आर्मी एकता मिशन ने शासन प्रशासन पर जिला कारागार में झूठे मुकदमों में बंद जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन के विधानसभा अध्यक्ष दीपक बौद्ध ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रपति को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि जिला कारागार में बंद जिलाध्यक्ष कमल वालिया की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही है। बावजूद इसके शासन प्रशासन उनके इलाज में लापरवाही बरत रहा है। कमल वालिया का सही उपचार नहीं किया जा रहा है जो भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों के प्रदान किए गए मूल अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन द्वारा अपनाए जा रहे मनमाने रवैये से कभी भी कमल वालिया के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। इसलिए मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने के आदेश पारित किए जाना आवश्यक है। इस मौके पर शुभम अंबेडकर, कमल सिंह, राहुल, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें