फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर की शहादत को किया याद---

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर की शहादत को किया याद
विज्ञापन

सहारनपुर। सिखों के नवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाबी एकता समिति की यूथ विंग द्वारा हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रचारक ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा कि देश, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर ने दिल्ली के चांदनी चौक पर शहादत दी थी। उनसे पहले मतीदास, सती दास, दियाला को उनके सामने शहीद किया गया। उन्होंने कहा कि जो कौम अपना इतिहास भूल जाती है, वो जिंदा नही रहती है। अध्यक्ष एमपी सिंह चावला ने कहा कि शहीदी पर्व के संबंध में 28 नवंबर को गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आरपी सिंह, डा. केके खन्ना, राजीव फुटेला, विवेक चावला, सन्नी, आदर्श भंडारी, नवनीत अरोड़ा, अमित सोनी, अजय, सौरभ सुखीजा, गौरव अरोड़ा, कुलविंद सिंह, वरुण चावला, अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें