फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब काम करने वाली आशा और एएनएम पर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि अधिकारी अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाकर लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए खराब काम करने वाली आशा व एएनएम को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि जहां आशा के पद रिक्त है तत्काल नई समिति गठित नई आशा के चयन की कार्यवाही को पूरा कर लिया जायें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आंगनवाड़ी केन्द्राें की सघन जांच करें तथा अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जो धरने पर बिना अवकाश लिये बैठी थीं, उस अवधि का उनका वेतन का भुगतान न किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित संचालन नहीं किया जाता है तो ऐसे केन्द्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प लाइन की व्यवस्था को और अधिक सुदृढृ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त होने वाली शिकायतों पर अधिकारी प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला हेल्प लाइन के द्वारा जिन महिलाओं की मदद की जाती है उनके बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए जिससे अन्य पीड़ित महिलाएं भी न्याय के लिए आगे आए। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि देवबंद, रामपुर मनिहारन, बलिया खेड़ी, नकुड़ में मनरेगा के अंतर्गत कार्य न होने के चलते बी.डी.ओं का जवाब तलब करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि गांवों में पाईप पेयजल योजना के संबंध में अब किसी भी स्तर पर हील हवाली बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी, परियोजना निदेशक चन्द्र शेखर, सभी विभागाध्यक्षों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें