फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के उत्पीड़न पर चुप नहीं बैठेगा मूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षकों के संगठन मूटा के अध्यक्ष प्रोफेसर विकास शर्मा ने कहा कि पूर्व में महाविद्यालयों में प्रबंध समितियां और प्राचार्य शिक्षकों का उत्पीड़न करते रहे हैं। मगर भविष्य में यदि कोई प्रबंध समिति या प्राचार्य किसी शिक्षक का उत्पीड़न करते हैं तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। वह सोमवार को जेवी जैन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विकास शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की एकता ही संगठन की ताकत है। अपने अधिकारों और हक की लड़ाई के लिए सबको एकजुट रहना चाहिए। कहा कि संगठन शिक्षक कल्याण कोष के धन से प्रत्येक शिक्षक का सामूहिक बीमा कराएगा। इससे पहले कॉलेज के शिक्षक संघ की ओर से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक डॉ. काशीराम शर्मा, डॉ. एके मित्तल और डॉ. एके त्यागी को सम्मानित किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह आजीवन समाज को दिशा दिखाता है। कार्यक्रम डॉ. विवेक द्विवेदी, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. एमएम फिरोज, डॉ. नेहा, डॉ. इंदू सिंह, डॉ. सीमा मिश्रा, डॉ. पकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें