बेहट में अध्यक्ष पद से दो ने नामांकन पत्र लौटाए
बेहट (सहारनपुर)। नामांकन वापसी के दिन सोमवार को अध्यक्ष पद से दो और सभासद पद से चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए है। अब अध्यक्ष पद के लिए 14 और सभासद पद के लिए 81 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए थे, जबकि सभासद पद के लिए सभी 13 वार्ड से कुल 85 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। नामांकन वापसी के दिन अध्यक्ष पद से इरफान और गुलजार ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। अब अध्यक्ष पद के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि सभासद पद से वार्ड नंबर पांच से युसुफ, वार्ड नंबर सात कादिर हुसैन, रिजवाना और वार्ड नंबर दस से बिलाल ने अपने नामांकन वापस लिए है। अब सभी 13 वार्ड में कुल 81 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।