फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। पेट्रोल और डीजल के लगातार दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर तेल के दाम के नाम पर जनता से लूट करने का आरोप लगाया। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।
सोमवार को कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक और कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां से वह जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 60 फीसदी कम हुई हैं, मगर भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम आधे होने की बजाय अपने उच्चतम स्तर पर हैं। इससे साफ पता चलता है कि सरकार जनता को लूट रही है। भाजपा और प्रधानमंत्री भले ही जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर लें, मगर जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने आरोप लगाया कि सरकार जनता को लूटकर खास लोगों को लाभ पहुंचा रही है। महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद ने बढ़ी कीमतें वापस लेकर सही दाम लागू करने की मांग की। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि रिफाइनरी से 26 रुपये लीटर मिलने वाले पेट्रोल की कीमत 75 से 80 रुपये वसूलना जनता के साथ बेमानी है। पड़ोसी देशों में पेट्रोल और डीजल भारत से सस्ता है। इस दौरान कांग्रेसियों ने डीएम पीके पांडेय को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा, जिसमें तेल की कीमतें वापस लेने की मांग की। इस मौके पर संजीव कौशल, पूर्व विधायक चमनलाल चमन, विवेककांत सिंह, शकुंतला सिंह, हाजी मुस्तफा, संजयवीर राणा, मेघनाद सिंह, संदीप वर्मा, गुलफाम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें