फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती की जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती की जाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट्स यूनियन की बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर के साथ ही सस्ता करने की मांग उठा रहा है। रविवार को हुई यूनियन की बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सस्ता बनाने पर मंथन किया गया।
यूनियन के संस्थापक रविंद्र कुलवंशी ने कहा कि पिछले दो से तीन दशक से गरीब और मध्यम वर्ग के लिए अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दिला पाना कठिन हुआ है। इसकी प्रमुख वजह इन सेवाओं का महंगा होना है। वर्तमान में प्राइवेट स्कूल हर साल 10 से फीस प्रतिशत की वृद्घि कर फीस बढ़ाते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में भी यही हाल है। इलाज और जांचें इतनी महंगी होने की वजह से आम आदमी के लिए इलाज करा पाना आसान नहीं रह गया है। आज लोग बीमारी की वजह से कम और गरीबी की वजह से अधिक मरते हैं। इसी प्रकार शिक्षा में असमानता है। बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा हर व्यक्ति की मूल जरूरत है। सरकार को चाहिए कि वह समान और सस्ती शिक्षा मुहैया कराए। बैठक में नफे सिंह, फिरोज, निरंजन, सागर गौतम, दीपक, बृजेश, अनुज कुमार, पीयूष अंबेडकर, सुशील बौद्घ, विद्यार्थी बौद्घ, अनुज भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें