भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी संघ का सम्मेलन
सहारनपुर। भारतीय पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी संघ के सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कई जिलों के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया और दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी।
रविवार को घंटाघर स्थित एक सभागार में सम्मेलन का आयोजन किया गया। पंजाब नेशनल बैंक माधोनगर में कार्यरत व संगठन मंत्री आनंद सिंह राठौर तथा संयोजक बिजेंद्र कुमार द्विवेदी ने पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारियों का स्वागत किया। प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर अवस्थी ने मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल मोहर सिंह व दिल्ली से आए मदन मोहन मौर्य का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। चंद्रशेखर अवस्थी ने विभिन्न बैंकों में कार्यरत पूर्व सैनिक श्रेणी के कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण का आहृवान किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के पूर्व सैनिक बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।