फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे की जगह मिल रही 12 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। 20 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेशों के बावजूद कस्बे में 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। उपभोक्ताओं ने सांसद को शिकायती पत्र सौंप कर समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद को सौंपे पत्र में जसबीर सिंह, प्रमोद कुमार, मेघराज पंवार, संजय कुमार, विवेक कुमार आदि ने बताया कि कई बार बिजलीघर पर पावर होने के बावजूद नगर को सप्लाई नहीं दी जाती है। नगर को मुश्किल से 12 घंटे बिजली मिल रही है। इससे प्रचंड गरमी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पावर कार्पोरेशन के जेई धर्मेंद्र नौटियाल ने बताया कि रामपुर मनिहारान कस्बे को 20 घंटे के आदेश है। इसका शेड्यूल सुबह 10.45 बजे से शाम 5.30 तक और शाम सात बजे से सुबह 8.45 बजे तक है। कई बार तकनीकि दिक्कत के चलते आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। अन्यथा आदेशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें