फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकुम्भरी देवी में बरसाती नदी पर होगा पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी देवी में बरसाती नदी पर पुल बनाए जाने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने लखनऊ में हुई बैठके में जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलों और मार्गों के निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव रखा। उन्होंने शाकंभरी देवी में भूरादेव से माता के भवन तक बरसाती नदी पर पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
प्रदेश में विकास के इंजन को गति प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी सांसदों की बैठक आयोजित हुई। लखनऊ में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय मार्ग निधि एवं राज्य के अन्य विभागों द्वारा मार्गों का निर्माण कराए जाने हेतु प्रस्तावित कार्य योजना एवं नाबार्ड द्वारा कराए जाने वाले मार्ग निर्माण के विषय में उप्र सरकार और सांसदों के मध्य गंभीरता से विचार विमर्श हुआ। सांसदों ने अपने विकास कार्यों को गंभीरता से उठाया। सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि जनपद सहारनपुर की बेहट विधानसभा में माता शाकंभरी देवी का भव्य मंदिर विराजमान है। जिसमें बारिश में पानी आ जाने के कारण कई बार श्रद्धालु बह जाते हैं। उनके वाहन आदि बह जाने के कारण यात्रा अवरुद्ध हो जाती है। धार्मिक स्थल पर श्रद्धालु सुगमता से जा सकें, इसके लिए भूरादेव से माता के भवन तक बरसाती नदी पर पुल का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कई अन्य पुलों के निर्माण हेतु भी अपने प्रस्ताव सरकार को दिए। जिनमें मुख्य रुप से अंबेहटा चांद-भगवानपुर-चंदेना मार्ग पर हिंडन नदी पर पुल निर्माण, सहारनपुर के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम सेफपुर में कृष्णा नदी के पुल पर रपटे के दोनों ओर मार्ग का निर्माण, ग्राम दाबकी जुनारदार और ग्राम हसनपुर भलस्वा के मध्य हिंडन नदी पर पुल निर्माण, ग्राम शेरपुर से शहाबुद्दीन मार्ग पर पुल का निर्माण, बरौली नियामतपुर से ताल्हापुर जाने वाले मार्ग पर पुल का निर्माण कार्य आदि शामिल हैं। सांसद ने इनके अलावा सहारनपुर में बाईपास न होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों के नगर के बीच से गुजरने, विभिन्न मार्गों के निर्माण आदि समस्याओं को भी उठाया। उप मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को जल्द पास कराकर कार्य कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें