फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती में घरों में दौड़ा करंट, बालक झुलसा
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। बाईपास मार्ग पर सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के पास स्थित नई बस्ती में सोमवार रात घरों में बिजली का करंट आने से एक बालक झुलस गया। बालक को गंभीर अवस्था में सहारनपुर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगर में बाईपास मार्ग पर सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के पास शिव कुमार, बृजेश आदि के मकान बने हुए हैं। इन मकानों के ऊपर को होकर एचटी लाइन जा रही है तथा सड़क के पार ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ है। सोमवार रात फाल्ट के कारण घर में करंट आने से बृजेश का तीन वर्षीय बालक आदित्य झुलस गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सहारनपुर ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है। बता दें कि पूर्व में यहां अनेक बार हादसे हो चुके है। जिसमें कई लोग झुलस चुके हैं और कई लोगों के विद्युत उपकरण फुंक चुके हैं। हादसे के बाद लोगों के हंगामा करने पर अधिकारी आश्वासन देकर चले जाते हैं। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं होती। सोमवार रात हुई घटना के बाद लोगों में फिर से रोष व्याप्त हो गया तथा उन्होंने मकानों के ऊपर से तार न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। उधर, एसडीओ रवि कुमार का कहना है कि उन्होंने लाइन हटाने के लिए वहां खंभे भेजे थे, लेकिन कुछ लोग खंभे लगाने का विरोध कर रहे हैं। इसलिए कार्य लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें