सहारनपुर में कोहरे के कारण पटरी से उतरी रेल यातायात व्यवस्था सुधरने की बजाय और बिगड़ती जा रही है। आज यानी 17 दिसंबर से सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 14 बड़ी ट्रेनें एक महीने के लिए रद्द हो रही हैं।
ट्रेनों के रद्द होने से एक ओर जहां हजारों यात्रियों के सामने समस्या खड़ी होगी, वहीं रेलवे को भी करोड़ों रुपये का फटका लगेगा। रेलवे के पास कोहरे से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर ट्रेनों में एंटी फॉग सिस्टम नहीं है। ऐसे में रेलवे हादसों से बचने के लिए इन ट्रेनों का संचालन कोहरे में बंद करता रहा है। इस बार भी यही स्थिति है।
डिप्टी एसएस विनोद गुरखुदे ने बताया 17 दिसंबर से देशभर में बड़ी संख्या में ट्रेनें महीने भर के लिए रद्द की जा रही हैं। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ऐसी 14 ट्रेनें हैं, जिनका संचालन 17 दिसंबर 2016 से 15 जनवरी 2017 तक बंद रहेगा।
इन करीब 29 दिन उक्त ट्रेनों से सफर करने वालों के सामने मुसीबत खड़ी होना लाजिमी है। ऐसे में उन्हें कोई दूसरा विकल्प ही तलाशना होगा।
ये ट्रेन रहेगी रद
ट्रेन संख्या कहां से कहां तक
12054 हरिद्वार से अमृतसर
12053 अमृतसर से हरिद्वार
14605 जम्मू से हरिद्वार
14606 हरिद्वार से जम्मू
14310 देहरादून से उज्जैन
14309 उज्जैन से देहरादून
15209 अमृतसर से गंगानगर (जनसेवा)
15210 गंगानगर से अमृतसर (जनसेवा)
14631 अमृतरसर से देहरादून
14632 देहरादून से अमृतसर
14681 नई दिल्ली से जालंधर
14682 जालंधर से नई दिल्ली
15211 दरभंगा-अमृतसर जन नायक
15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक