सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को 14 कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10449 हो गई है।
बृहस्पतिवार को मिले कोरोना संक्रमितों में तिलक नगर, न्यू आवास विकास, प्रेम वाटिका, जिला जेल, बिहारीगढ़, नवादा, पवन विहार जैन कॉलेज रोड, मनोहरपुर, नगला खुर्द, अहमदबाद, नवीन नगर, एयरफोर्स स्टेशन परिसर सरसावा, पहलवानपुर और नकुड़ का एक-एक व्यक्ति शामिल है। उधर, बृहस्पतिवार को 7 लोग ठीक भी हुए हैं।