फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: समाधान दिवस में आईं 134 शिकायतें, मौके पर हुआ आठ का निस्तारण

Sun, 03 Mar 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बेेहट में एडीएम अर्चना द्विवेदी के समक्ष 51 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें से चार का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहट, रामपुर मनिहारान, नकुड़ तहसील मुख्यालयों पर आयोजित संपूर्ण संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुन कर उनके निस्तारण के निर्देश अधीनस्थों को दिए। बेहट, रामपुर मनिहारान और नकुड़ में कुल 134 शिकायतें आई जिनमें से मौके पर केवल आठ का ही निस्तारण हो सका।

विज्ञापन


बेेहट में एडीएम अर्चना द्विवेदी के समक्ष 51 शिकायतें दर्ज कराई गई। इनमें से चार का ही निस्तारण हो सका। गांव करौंदी के विनोद कुमार ने रियल टाइम खतौनी में उसका हिस्सा सही दर्ज न किए जाने की शिकायत की। गांव उसंड के मनोज कांबोज ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सार्वजनिक चकरोड पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया।
 

कस्बे के मोहल्ला कस्साबान निवासी शबनम ने मोहल्ले के ही दो लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। गांव भोगपुर के संजय कांबोज ने बताया कि उनके गांव में घरों से निकलने वाले पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। एसडीएम दीपक कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार संजय कुमार, सीओ शशि प्रकाश शर्मा रहे।

रामपुर मनिहारान के समाधान दिवस में 24 शिकायतें आईं जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम एफ रजनीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में कोई भी लापरवाही न बरती जाए। यहां तहसीलदार राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नकुड़ में एसडीएम संगीता राघव ने संपूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। उनके समक्ष आईं 59 शिकायतों में से मौके पर मात्र दो का ही निस्तारण हो सका।

सरसावा की अनवरी, गंगोह की लतीफे बेगम, नकुड़ की भूरी ने राशन कार्ड से नाम निरस्त कराने, गंगोह की मात्री, गजैहता की इशरत व नकुड़ की याशमीन ने राशनकार्ड बनवाने, नवादा के बाल्ला ने जमीन की पैमाइश तथा नागल राजपूत के जसमत ने तालाब की पैमाइश कराकर निशानदेही कराने, रणदेवा के मंजीत ने बिजली की लाइन बनवाने व कलालहटी के जयपाल ने विपक्षी पर खेत की मेड़ तोड़कर अपने खेत में मिलाने व पेड़ लगाने का आरोप लगाया। सीओ वैभव पांडेय, तहसीलदार जसविन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार व ईओ सुनील कुमार सरोज रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें