फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे लोग रामलीला मैदान पर एकत्रित हुए और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को अब करारा जवाब दिया जाए। सरकार 40 के बदले में 80 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर मंगाए। सेना को खुली छूट दी जाए और नक्शे से पाकिस्तान का नाम मिटा दिया जाए। पाकिस्तान कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। भारत के सैनिक बेवजह मारे जा रहे हैं। पाकिस्तान की कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाले विवेक कौशिक ने कहा कि पाकिस्तान ही आतंकियों का पनाहगार है। भारत आतंकियों और उनके पनाहगारों को उनके अंजाम तक पहुंचाए बिना अब चुप नहीं बैठेगा। पूरा देश पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के साथ है। प्रदर्शन करने वालों में राहुल झांब, कार्तिक खुराना, आशु अरोड़ा, अमित सेठी, दीपक अरोड़ा, तरुण बत्रा, कुणाल, राहुल तोमर, सन्नी दीक्षित, गौरव, शुभम वर्मा, गौतम सचदेवा, लव, नमन गुंबर, शम्मी, इंशु, मोंटू कालड़ा, अखिल कौशल, वासु, पुलकित, कन्हैया, ध्रुव अरोड़ा शामिल रहे। इसके बाद छात्रों द्वारा हकीकतनगर रामलीला मैदान से गांधी पार्क तक शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए गांधी पार्क तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें