फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को मिलना चाहिए कायरता का मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीआरपीएफ जवानों की शहादत को लेकर हर किसी में पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ गुस्सा है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस कायरता का सेना और केंद्र सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी। पड़ोसी मुल्क की सामने से हमला करने की न हैसियत है और न ही औकात है। जल्द दुनिया के नक्शे पर से पाकिस्तान का नाम मिट जाएगा। वे इस घटना से बेहद दुखी हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जवानों की शहादत पर पूरा देश एक साथ खड़ा है। उम्मीद है कि भाजपा सरकार बातें करने के बजाए पड़ोसी देश और आतंकियों को करारा जवाब देगी।
विज्ञापन

वीर सपूतों ने देश के लिए जो कुर्बानी दी है, उसे कभी भुला नहीं जाएगा। हमारी सरकार शहीदों के परिजनों के साथ है। पड़ोसी मुल्क आतंक फैलाने में लगा है। पाकिस्तान और आतंकियों को केंद्र सरकार और सेना मुंहतोड़ जवाब देकर बदला लेेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट कह चुके हैं कि किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। भाजपा सरकार पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कराएगी। - राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा सांसद
बेहद दुख घटना है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी शहीदों के परिजनों और सरकार के साथ है। उम्मीद है कि बातें करने के बजाए भाजपा सरकार आतंकियों और पड़ोसी मुल्क के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी। ताकि जवानों की शहादत का सिलसिला रुक सके। पूरे देश में गुस्से का माहौल है। सरकार को जल्द बदला लेना चाहिए। -नरेश सैनी, बेहट से कांग्रेस विधायक
विज्ञापन

इस दुखद घटना से हर कोई परेशान है। आतंकियों के खात्मे को सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री सिर्फ बातें करते हैं। अब वक्त आ गया है कि दुश्मनों को करारा जवाब दिया जाए। ताकि भविष्य में हमारा कोई जवान शहीद न हो। -मसूद अख्तर, सहारनपुर देहात से कांग्रेस विधायक
जवानों की शहादत पर बेहद दुखी हूं। हमारी सरकार किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने वाली है। आतंकियों को उनकी जुबान में ही जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना को खुली छूट दे चुके हैं। आतंक को जन्म देने वाले पड़ोसी मुल्क को भी उसकी औकात पता लग जाएगी। पड़ोसी मुल्क की कायरता की जितनी निंदा की जाए, उतना कम है। भाजपा जवानों के परिजनों के साथ है। - प्रदीप चौधरी, गंगोह से भाजपा विधायक
देश की रक्षा के लिए अपनी जिंदगी की आहुति देने वाले जवानों को सलाम करता हूं। इस दुख की घड़ी में केंद्र और प्रदेश सरकार सहित पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ है। पाकिस्तान हमेशा कायरता पूर्ण हरकत करता है। मगर, इस बार इस घटना की बड़ी कीमत पाकिस्तान और आतंकियों को चुकानी पड़ेगी। - डाक्टर धर्म सिंह सैनी, आयुष राज्यमंत्री व नकुड़ विधायक
उत्तर प्रदेश के 12 जवान शहीद हुए हैं। इस दुख घड़ी में सपा शहीदों के परिजनों के साथ है। आतंक के खिलाफ पूरा देश एक है। हम सरकार के साथ हैं। केंद्र सरकार को आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठाने होंगे। आज पूरा देश दुखी और परेशान है। सिर्फ बातों से काम नहीं चलने वाला है। अब आतंकियों को करारा जवाब देने का वक्त है। - संजय गर्ग, शहर से सपा विधायक
जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में न तो सामने से हमला करने की हिम्मत और न ही औकात है। पाकिस्तान हमेशा कायरता पूर्ण हरकतें करता रहा है। जवानों की शहादत का बदला लेकर लंबी लकीर खींची जाएगी। भविष्य में आतंकी या पड़ोसी मुल्क भारतीय सेना के जवानों को तो दूर आम नागरिक को भी हाथ लगाने से डरेगा। जल्द दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नाम खत्म हो जाएगा। - ब्रिजेश सिंह, देवबंद से भाजपा विधायक
-देश के लिए जीवन की आहुति देने वाले जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार शहीदों के परिजनों के साथ है। हमारी सेना पराक्रम दिखाएगी। जिस प्रकार सर्जिकल स्ट्राइक करके उरी हमले का बदला लिया गया था, उसी तरह पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले का बदला लिया जाएगा। - देवेंद्र निम, रामपुर मनिहारन से भाजपा विधायक
सैनिकों पर हुआ हमला काफी दुुखद है। उनकी संवेदनाएं शहीदों के परिवार के साथ हैं। सरकार को अब बोलने के बजाए सख्त कदम उठाने चाहिए। आतंकियों की इस करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। यही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजली मानी जाएगी। ऐसा नहीं किया तो देश सरकार को माफ नहीं करेगा। - नरेश गौतम, मुख्य जोन कॉअर्डिनेटर बसपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें